आपदा प्रबंधन के लिए सामान्य आपूर्ति सेल गठित

जोधपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश राजपुरोहित ने जिले में लॅाक डाउन की अवधि में जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसके लिए आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 30 व 34 तथा राजस्थान ऐपेडेमिक डिजीज एक्टअ 1957 की धारा 2 के अंतर्गत सेल का गठन कर अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है तथा आवंटित दायित्वों का निर्वहन कर पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है। आदेश के तहत सामान्य आपूर्ति सेल के सहकारी समिति के अतिरिक्त रजिस्ट्रार धनसिंह देवल, भंडार के प्रबंधक आर सी मीणा, महाप्रबंधक को आपरेटिअव मार्केटिंग सोसायटी सुनिल वीरमान तथा संयुक्त निदेशक मण्डी जब्बरसिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सेल द्वारा 250 गाडियों में आवश्यक सामान रखकर सिटी को जॅानवार बांटकर हर घर तक डोर टू डोर बिक्री की जायेगी तथा सामग्री का विक्रय सहकारी विभाग द्वारा नो प्रोफिट नो लोस पर किया जाएगा। इन वाहरों का शहर को छोटे छोटे जोन में बांटकर इस प्रकार डेप्लोयमेंट किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक 5 दिन में पुन: बिक्री के लिए वाहन उस क्षेत्र में पुन: पहुंच जाये। प्रत्येक वाहन के बाहर बैनर लगाकर सामान की रेट लिस्ट का अंकन किया जाएगा तथा वाहन पर माईक, हॉर्न की व्यवस्था कर आमजन तक संदेश पहुंचाया जाएगा। डोर टू डोर सप्लाई में प्रयुक्त वाहनों में विसंक्रमण के लिए साममान भरने से पूर्व एवं सामान भरने के बाद हाईपोक्लोराईड सॉल्यूशन द्वारा संक्रमण से मुक्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सेल द्वारा एक कंट्रोल रूम निर्माण कर उसमें एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जो प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम में शहर के किसी भी क्षेत्र से सप्लाई के बारे में आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करेगा। बिक्री के दौरान एक स्थान पर भीड़ नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए विक्रेता को पाबंद किया जाये कि वे एक ही जगह खड़े होकर विक्रय ना करें, डोर टू डोर सप्लाई की जाये।

  • नि:शुल्क राशन व्यवस्था
    नि:शुल्क राशन व्यवस्था के लिए जिला रसद अधिकारी राधेश्याम डेलू, सहकारी समिति के अतिरिक्त रजिस्ट्रार धनसिंह देवल, भंडार के प्रबंधक आर सी मीणा, महाप्रबंधक को आपरेटिअव मार्केटिंग सोसायटी सुनिल वीरमान तथा संयुक्त निदेशक मण्डी जब्बरसिंह को प्रभारी अधिकारी होंगे। इनके द्वारा शहर के गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क वितरण किए जाने वाले फुड पैकेट तैयार किए जाकर नगर निगम को हस्तंातरित किए जाएंगे। तीन दिवस तक प्रतिदिन 10000 सुखे राशन किट तैयार किए जाएंगे जिसमें 5000 राशन किट का दायित्व अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता का एवं 5000 किट का संयुक्त निदेशक मण्डी का रहेगा। जिला रसद अधिकारी द्वारा एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाकर उसमें वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करेगें यह कंट्रोल रूम शहर के किसी भी क्षेत्र में भोजन की मंाग आने पर तत्काल कार्यवाही करेगा।
  • दवाइयों का वितरण
    सहकारी समिति के अतिरिक्त रजिस्ट्रार धनसिंह देवल, भंडार के प्रबंधक आर सी मीणा एवं जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के मेडिकल सुपरवाईजर विक्रम सिंह प्रभारी होंगे तथा सहकारी विभाग के माध्यम से जिले में डोर टू डोर आवश्यक दवाईयों के वितरण के लिए वाट्सअप नम्बर का निर्धारण किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को दवाई की आवश्यकता होने पर वाट्सअप नम्बर पर पर्ची भेज सकेगा। डाक्टर की पर्ची प्राप्त होने ही संबंधित व्यक्ति के पते पर दवाईयों की सप्लाई की जाएगी। इस सेल में भी कंट्रोल रूम का निर्माण किया जायेगा।
  • दूध, सब्जी, फल सप्लाई
    इसके लिए सरस डेयरी के महाप्रबंधक मदन बागड़ी प्रभारी अधिकारी होगे। इनके द्वारा प्रतिदिन दूध सप्लाई करने की व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार जोन बनाकर डोर टू डोर सपलाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। सरस डेयरी द्वारा अपने दूध की संपूर्ण बिक्री डोर टू डोर से ही की जाएगी। इस सेल में मण्डी के संयुक्त निदेशक जब्बरसिंह तथा सब्जी एवं फ्रुट मण्डी के सचिव रामसिंह प्रभारी अधिकारी होांगे। सेल द्वारा प्रतिदिन फल एवं सब्जी के वितरण के लिए डोर टू डोर बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
  • यातायात सेल
    इस सेल के प्रभारी अधिकारी संयुक्त श्रम आयुक्त जी पी कुकरेती होंगे। इस सेल द्वारा श्रमिकों का रजिस्टर बनाकर श्रमिकों का नाम, पता व मोबाईल नम्बर का इन्द्राज किया जाएगा तथा इनकी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी जो समय समय पर सुनिश्चित करेगा कि किसी भी श्रमिक को खंासी-जुकाम-बुखार इत्यादि की शिकायत होने पर उनको तत्काल हटाकर उन्हें चिकित्सालय भिजवाया जायेगा साथ ही निरीक्षक आवश्यक सेनटाईजेशन व्यवस्था सुनिश्चित करायेगा।
  • मोबाइल एप-
    पूरे शहर में आवश्यक व्यवस्थाओं की आपूर्ति के लिए एक मोबाईल एप विकसित किया जाएगा जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दर सहित सूची अपलोड की जाएगी जिससे अॅान लाईन अॅार्डर लिए जाकर उनकी डोर टू डोर सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अॅान लाईन भुगतान की सरल व्यवस्था भी इस ऐप में हो यह प्रयास किए जाएगा। इसके लिए जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी हनुमानसिंह गहलोत, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग के संयुक्त निदेशक एस एल भाटी, उप निदेशक महेन्द्र चौधरी तथा एल डी एम बैंक के राजेश अग्रवाल प्रभारी अधिकारी होंगे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button