अपने 25 साल पूरे होने पर एचडीएफसी बैंक 25 लाख पेड़ लगाएगा

जोधपुर। 25 साल पूरे होने के अवसर पर एचडीएफसी बैंक देशे में 25 लाख पेड़ लगाएगा और 2500 सरकारी स्कूलों के क्लासरूम्स डिजिटाईज़ करेगा। यह कार्यक्रम परिवर्तन के तहत किया जाएगा तथा अगले दो सालों में पूरा होगा। परिवर्तन बैंक के सामाजिक परिवर्तन अभियानों के लिए बैंक का एक मुख्य प्रयास है, जिसमें पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन के क्षेत्रों में काम किया जाता है। मुंबई में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मुनिसिपल स्कूल में आयोजित एक समारोह में आदित्य पुरी, एमडी, एचडीएफसी बैंक ने 25 लाख पौधों में से प्रथम अमरूद का पौधा लगाया। पुरी ने स्कूल में एक डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन भी किया। यह स्कूल बैंक द्वारा मुंबई में चुने गए 150 स्कूलों में से एक है। उन्होने इस मौके पर कहा कि स्वच्छ पर्यावरण एवं स्मार्ट क्लासरूम्स का कोई विकल्प नहीं। यदि हम अपने देश को दुनिया का एक प्रबल देश बनाना चाहते हैं, तो ये दोनों अत्यधिक आवश्यक हैं। हमने अपने अस्तित्व के 25 साल पूरे कर लिए हैं इसलिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम समाज को वापस देने के लिए अपना प्रयास करे । हमारी ओर से अपने देश को दिया गया यह छोटा सा योगदान है। एचडीएफसी बैंक की ग्रुप हेड, सीएसआर, मिस आशिमा भट्ट ने बताया कि डिजिटल क्लासरूम्स से न केवल लर्निंग रोचक व इंटरैक्टिव बनती है बल्कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलती है। 2022 तक हम कार्बन उत्सर्जन में 10 प्रतिशत की कटौती करने के लिए समर्पित हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button