गरीब व वृद्धों को कपड़ों का वितरण

जोधपुर। जनमंगल संस्थान द्वारा गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।जनमंगल संस्थान के सचिव सुरेश डोसी ने बताया कि जन्म मंगल संस्थान समाज के गरीब तबकों को ऊपर उठाने का हर संभव प्रयास करता है। इसी के तहत जनमंगल संस्थान द्वारा टाउन हॉल के पास राम रसोड़ा स्थित गरीब एवं वृद्धों को गर्म कपड़े का वितरण किया गया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबंधित प्रज्ञा निकेतन व छात्रावास हॉस्टल नंबर 4 में भी गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अनार यादव ने बताया कि सर्दी को अधिकता को देखते हुए जनमंगल संस्थान ने गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान जनमंगल संस्थान संस्थान के उपाध्यक्ष प्रिंस बालड़, कोषाध्यक्ष राजीव भंसाली, शैलेंद्र लूणावत, उम्मेदमल, देवेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल नंदकिशोर यादव एवं मुक्केबाजी कोच विनोद आचार्य उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button