कम्प्यूटर एकाउटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

जोधपुर। आईसीआईसीआई ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में पदमभूषण से सम्मानित पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. नारायण सिंह माणकलाव ने कम्प्यूटर एकाउटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।शुभारंभ समारोह में प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी देश का एक ज्वलंत मुद्दा है तथा आरसेटी जैसी संस्थान इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। साथ ही कौशल के माध्यम से देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे है। कार्यक्रम में संासद ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आरसेटी जोधपुर के जॉइन्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व संासद का स्वागत करते हुए आरसेटी परिसर का अवलोकन करवाया। कार्यक्रम में एसके व्यास, प्रशिक्षण समन्वयक जितेश आडवाणी, प्रोग्राम मैनेजर पारितोष त्रिपाठी, मनोहर सिंह शेखावत, अक्षय कौशिक, सवाईसिंह, नरेन्द्र सिंह, ठाकर राम पटेल उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button