मां चामुंडा के पाटोत्सव का समापन

जोधपुर। जोधपुर स्थित हनुमान शनिधाम में डाबी गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के दो दिवसीय पाटोत्सव का आज समापन हो गया। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन रविवार को अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंदन पाश्र्व पद्मावती कमल मंदिर की पीठाधीपति गुरु मैया आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि महाराज के सानिध्य में 108 कन्याओं का पूजन किया गया। गुरु मैया ने अपने संबोधन में नारी महिमा पर व्याख्यान दिया। श्री हनुमान शनिधाम के गादीपति गोपाल महाराज ने उनका स्वागत किया।
गादीपति गोपाल महाराज ने बताया कि डाबी गोत्र की कुलदेवी मां चामुंडा के पाटोत्सव को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, 108 कन्याओं का पूजन तथा महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण गुरु मैया आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि महाराज, किन्नर समाज की गादीपति संध्या बुआ के सान्निध्य में होने वाला 108 कन्याओं का पूजन का रहा।
हवन में बैठने वाले यजमानों के लिए निःशुल्क व्यवस्था रखी गई। इसके साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां चामुंडा की आराधना करने, हवन में भाग लेने तथा गुरु मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा समस्त राजस्थान से आए भक्तों ने इस दो दिवसीय पाटोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button