राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद: कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान पर की चर्चा

सोजत। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण टांक ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, सूचना क्रांति और युवा सोच से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का योगदान देश के विकास की दिशा में हमेशा प्रेरणादायी रहेगा और उनके विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके जीवन, कार्यों और देशहित में किए गए योगदान पर चर्चा की तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही गई।

इस दौरान बालमुकुंद गहलोत पार्षद , सेवादल ब्लाक अध्यक्ष असलम मैहर, ब्लॉक संगठन महामंत्री गोविंद दवे, पुनीत दवे, इंद्रा पंवार, छात्र संघ अध्यक्ष हितेश चौहान, शहजाद खान टेलर, गोविंदसिंह चारण, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ ,खुशवंत, भागीरथ पनुसा, प्रमोद, रमेश, रुद्रांश, संपत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button