शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता : फौजी अशोक सेन 

पुलवामा में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सोजत सिटी । शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे उक्त उद्गार पूर्व सेनिक संगठन के सचिव फौजी अशोक सेन ने

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे वीर सैनिकों को शत-शत नमन करते हुए विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व सेनिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में व्यक्त किए।

शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि सैनिकों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी वीरता, साहस और देशप्रेम सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। शायर कवि अब्दुल समद राही ने कहा कि आज का दिन वीर योद्धाओं के शौर्य को नमन करने का है। संस्था व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने कहा कि हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है। शाहबाज खान ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना ने सिर्फ हमारे देश के वीर जवानों को ही नहीं छीना बल्कि परिवार से आत्मीय रिश्ते को भी बिखेर दिया है। शहीदों के परिवारों के साथ हम सभी की भावनाएं उन्हें जीवन का संबल देती रहेगी। दुर्गेश व्यास ने कहा कि पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में आतंकी विस्फोट में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों को दो मिनट का मौन रखकर व पुष्प अर्पण और दीप जलाकर समपर्ण भाव से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन शाहबाज खान ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सूबेदार पाबू सिंह जैतावत सार्जेंट नाथूसिंह भाटी, हवलदार रुपाराम, रामचंद्र गहलोत, भंवर सिंह, पुनम भटनागर विजय लक्ष्मी दवे आशा माली विधा भार्गव किरण व्यास, पारस जांगिड़, नरेंद्र मारू कौशल्या देवी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button