बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास सोजत में 25 जनवरी को पाटोत्सव, तैयारियों में जुटी व्यवस्था समिति
सोजत। शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास सोजत में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले बुढ़ायत माता मंदिर पाटोत्सव को लेकर मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी गई हैं। व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जितेंद्र व्यास ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं तथा आयोजन की सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पाटोत्सव के मुख्य यजमान मनीष व्यास, उदयपुर रहेंगे, जिन्होंने आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। पाटोत्सव के दौरान यज्ञ-हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की जाएगी।
समिति के सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि पाटोत्सव में विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएंगी। वहीं मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से भारतवर्ष के कोने-कोने में निवासरत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के बंधुओं से मंदिर विकास हेतु सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया है।
पाटोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश व्यास, त्रिभुवन नारायण जोशी, चेतन व्यास, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास, उपाध्यक्ष सुदीप व्यास, मनोज जोशी, धर्मेंद्र व्यास, चेतन दवे, माधव शास्त्री, दिनैश व्यास, मनीष व्यास, मितेश व्यास सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
पाटोत्सव के अवसर पर सोजत, सोजत रोड, पाली, उदयपुर, जोधपुर सहित विभिन्न महानगरों से श्रीमाली ब्राह्मण समाज के बंधु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शक्ति एवं भक्ति की प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार, कच्छप, नंदी की व्यवस्था, माता जी के श्रृंगार, प्रकाश व्यवस्था एवं पक्षियों के लिए चुग्गा संबंधी सुविधाओं को लेकर भी समिति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।