वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम सम्पन्न, दिव्यांगजनों को 251 कंबल देने का निर्णय

सोजतरोड। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड का मासिक समागम गुरुवार को ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सचिव अशोक जांगला ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

अशोक जांगला ने बताया कि दिसम्बर माह में समिति के संरक्षक सम्पतराज मोदी एवं सदस्य नेमीचंद पावेचा के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्वेटर, मौजें एवं कंबल वितरित किए गए। वहीं संरक्षक नवरतनमल शर्मा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 300 कंबल वितरित किए गए। सदस्य अशोक मोदी के संयोजन में भामाशाह जगदीश मूंदड़ा परिवार के सहयोग से शीतला माता मंदिर में मरम्मत, डेंटिंग एवं रंग-रोगन कर मंदिर को नया कलेवर प्रदान किया गया।

समागम में यह भी जानकारी दी गई कि वरिष्ठजन सक्षम संस्था द्वारा आगामी 28 दिसम्बर को जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 251 कंबल का सहयोग प्रदान किया जाएगा।

समागम के प्रारंभ में पधारे भामाशाह संतोष शियाल परिवार का समिति की ओर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक हिम्मतराज शर्मा, दाऊदयाल व्यास, सुरेश पोरवाल, हेमाराम सोलंकी, प्रभुदयाल व्यास, रतनलाल प्रजापति, हरिसिंह भायल, ओमप्रकाश अग्रवाल, भोलाराम नायक, रतनलाल मेवाड़ा, विरमाराम चौधरी, अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। वहीं महिला सदस्यों में शकुन्तला जांगला, साधना पोरवाल, सुशीला सोनी एवं माधुरी पोरवाल की उपस्थिति रही।

समागम में समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजोपयोगी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button