बजरंग दल द्वारा जोधपुर उत्तर जिले में शौर्य संचलन आयोजित

सेवा, सुरक्षा और संयम का दिया संदेश

जोधपुर। बजरंग दल की ओर से रविवार को जोधपुर उत्तर जिले में शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने बजरंगी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा, सुरक्षा और संयम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू जागरण, मातृशक्ति की सुरक्षा, गौ सेवा एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में युवाओं की अग्रणी भूमिका पर बल दिया।

बजरंग दल उत्तर जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शौर्य पथ संचलन बांगर चौक से प्रारंभ होकर पावटा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लाल मैदान पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल ने बजरंग दल की आवश्यकता, उद्देश्य एवं संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी युवाओं को दी।

जिला अध्यक्ष प्रदीप सांखला ने बताया कि संचलन के दौरान अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन खरताराम चौधरी ने किया।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दीपक प्रजापत एवं कुशाल प्रजापत ने निभाई। उत्तर जिला के भरत सोनी ने बताया कि आयोजन में प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सचिन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक प्रभात, सह संयोजक कैलाश एवं हिमांशु, साथ ही कपिल, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button