पेंशनर समाज मनाएगा पेंशनर्स डे, वरिष्ठ पेंशनरों का होगा सम्मान
सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत आगामी 17 दिसंबर को **पेंशनर्स डे** मनाएगा। समाज अध्यक्ष **लालचंद मोयल** ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कार्यक्रम **पेंशनर भवन सोजत** के सभा भवन में **प्रातः 11 बजे** आयोजित होगा। कार्यक्रम में पेंशनरों के सम्मान के साथ-साथ एक **विचार गोष्ठी** भी रखी गई है।उल्लेखनीय है कि पेंशनर समाज उपशाखा सोजत द्वारा लगातार उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही हैं। समाज द्वारा पेंशनरों को **पारिवारिक पेंशन, मातृ-शिशु दुग्धपान कक्ष, डायलिसिस कक्ष, वार्षिक उत्सव, रोडवेज पास शिविर, नेत्र शिविर, आयुर्वेद शिविर**, मूक पशु-पक्षियों के लिए **चुग्गा पात्र**, कोविड काल में सेवा तथा **जीवित प्रमाण पत्र** तैयार कराने में लगातार सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।
अध्यक्ष मोयल की अगुवाई में **राम स्वरूप भटनागर, सत्तु सिंह भाटी, अशोक सैन, चेतन व्यास, शिवलाल जोशी, रशीद गोरी, महेंद्र माथुर** सहित कई पेंशनर समाज के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे
हैं।