हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) का 418वां उर्स मुबारक झण्डे की रस्म के साथ आज शुरू होगा
- तीन दिवस उर्स के दौरान कई धार्मिक आयोजन होंगे
जोधपुर। दरगाह हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) गुलाबसागर का 418वां उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी 5, 6 व 7 दिसम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जैरे सरपरस्ती पीर सय्यद मोईन अशरफ जिलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 05 दिसम्बर 2025 बाद नमाज़े जुम्मा परचम खुशाई, गुस्ल शरीफ, सन्दल पेश, चादर शरीफ व कुरान खानी का आयोजन होगी। बाद नमाज ईशा तकरीर का प्रोग्राम रखा गया हैं। जिसमें उलेमा तकरीर पेश करेंगे। इस दौरान शैखुल इस्लाम नुरुल मशाईख हजऱत अल्लामा, मौलाना व हाफिज़़ व क़ारी, हजऱत सय्यद नूर मियां अशरफ़ी, जैरे सरपरस्ती सैय्यद मुहियुद्दीन अशरफ, मौलाना जुबैर आलम, मौलाना फुरकान अहमद, मौलाना बरकत अली अशरफी, मास्टर इसाक सुलेमानी, पीर माजिद सुलेमानी, मौलाना अली मोहम्मद, हजऱत क़ारी शाहिद अत्तारी, क़ारी शरीफ साहब, पाली क़ारी अताउर्रहमान नात आदि शिरकत करेंगे।
दरगाह मुल्तवली मोहम्मद फारूक खांन ने बताया कि ं 06 दिसम्बर 2025 ़ शनिवार बाद नमाज़े ईशा महफिले कव्वाली का आयोजन होगा जिसमें पगड़ीबंद कव्वाल इरफ़ान तुफैल एण्ड पार्टी, कव्वाल फैजान तुफैल वारसी, कव्वाल शौकत अंदाज-नदीम अंदाज जोधपुर मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे। वहीं कुल की रस्म व लंगर-ए-आम 07 दिसम्बर 2025 बरोज़ इतवार दोपहर 3 बजे बाद बाद रखा गया है।
इस दौरान मुख्य अतिथि करण सिंह उचियारड़ा लोकसभा प्रत्याशी, जोधपुर व महासचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व जेडीए चैयरमेन राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार, महापौर नगर निगम उत्तर जोधपुर श्रीमती कुन्ती देवड़ा, पार्षद वार्ड नं. 32 असलम खान, पार्षद वार्ड नं. 44 इरफान बेली, श्रीमती शेफाली, अनिल यादव पुलिस थाना शास्त्री नगर वैभव जी ( लक्सा ), पार्षद वार्ड नं. 39 फिरदोस बानो, वसीम खान मामा, शमशेर खान, थाना अधिकारी नागौरी गेट, थाना अधिकारी सदर कोतवाली सिटी पुलिस आदि शिरकत करेंगे। इस दौरान इन्तेज़ामिया कमेटी दरगाह मुल्तवली मोहम्मद फारूक खांन, अकरम खान, वसीम खान, रईस खान, निसार भाई, इस्हाक चौहान, मिजाज खां खण्डेलची, आसिफ खान, दरगाह मुजफिर लियाकत हुसैन, सलीम साहब पेन्टर, सिराज चौहान, रफीक भाई, इमरान भाई पेंटर, आबिद अब्बासी, सानु स््य, अकरम भाई बैलिम, अर्जुन जी टाक, चन्द्रसिंह जी टाक, विरेन्द्र जी कच्छवाह, सुनिल टाक, नितिन टाक व तमाम सदस्य सराहनीय सहयोग रहा।