सोजत की भूमिका परिहार ने विज्ञान मेला में राज्य स्तर पर लहराया परचम
प्रदेश में दूसरा स्थान किया हासिल
सोजत। सूरतगढ़ में आयोजित राजस्थान क्षेत्र गणित-विज्ञान मेला में विज्ञान मॉडल प्रदर्शन (तरुण वर्ग) के अंतर्गत सोजत की मोतीचंद सेठिया आदर्श विधा मंदिर की छात्रा भूमिका परिहार ने प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त कर सोजत एवं पाली जिले को गौरवान्वित किया है।
भूमिका परिहार, गंगाराम परिहार की सुपुत्री हैं, जिन्होंने न केवल विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है। बालिका शिक्षा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उन्होंने विशेष योगदान दिया है। इसके साथ ही, लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। भूमिका ने अपनी छोटी बहन दिपिका परिहार के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता हेतु सोशल मीडिया पर एक सक्रिय अभियान चलाया, जिसे व्यापक सराहना मिली।
सूरतगढ़ में मिली इस सफलता पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपसिंह राजावत, सोजत महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास, मोहनलाल परिहार, माली समाज के अध्यक्ष चंपालाल, गंगाराम परिहार, महेंद्र परिहार, सत्यप्रकाश चौहान, शौर्य परिहार, दिपिका, दिव्या, शारदा, ममता परिहार, राजाराम भाटी, चंद्रशेखर व्यास, प्रवीण मोयल, लक्ष्मण गहलोत, मिश्रीलाल सांखला, ताराचंद सैनी सहित नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोहिल, अभिनव कला मंच, भारत विकास परिषद, मानव सेवा समिति एवं सोजत सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।
भूमिका की यह उपलब्धि सोजत क्षेत्र की प्रतिभाओं की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।