ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को तकरीर कार्यक्रम का आयोजन
मीरा कॉलोनी में हुआ पोस्टर विमोचन, तैयारियों को दी गई गति
जोधपुर। 1500 साला ईद मिलादुन्नबी के जश्न को लेकर मेहरुनिशा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आगामी 3 सितंबर, बुधवार को मीरा कॉलोनी में एक भव्य तकरीर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन नमाजे ईशा के बाद किया जाएगा।
सोसाइटी के सचिव हाजी मोहम्मद अली कादरी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर आयोजित तकरीर कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में मौलाना मोहम्मद इदरीश रज़ा कादरी और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी अपनी रूहानी तकरीरें पेश करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों के तहत मीरा कॉलोनी में पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग व युवा उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
मौलाना हाशिम रज़ा मिस्बाही, साजिद खान जोधाणा, हाजी अमीन बुंदू भाई, हकीकत अली काज़ी, मोहम्मद अली, शेरू रंगरेज, फिरोज भाई अब्बासी, जफर इब्राहिम केके, अलादीन कायमखानी, फिरोज लोहार, मुस्लिम कादरी, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शफी, अफजल अब्बासी, शाकीर अब्बासी, आसीम, वसीम मेवाफरोश, आबिद मेवाफरोश, हाजी अहमद बख्श, अब्दुल मुत्तलिब, नदीम लोहार, सद्दाम अब्बासी, इरफान अब्बासी, रईस अहमद, अब्दुल खालिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलतापूर्वक रूपरेखा तैयार करने हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ भी सौंप दी गई हैं, ताकि ईद मिलादुन्नबी का यह जश्न शांति और उल्लास के साथ सम्पन्न हो।