बगड़ी नगर में आरोग्य भारती द्वारा स्वास्थ्य जागरण कार्यक्रम संपन्न
बगड़ी नगर (सोजत)। आरोग्य भारती पाली शाखा द्वारा 25 अगस्त 2025 को श्री श्रमण वर्धमान उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ी नगर में स्वास्थ्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हजारीमल चौधरी (जिला अध्यक्ष, आरोग्य भारती), डॉ. अखिल व्यास (जिला सचिव), तथा श्री विजय राज सोनी (योग प्रमुख) उपस्थित रहे।
डॉ. हजारीमल चौधरी ने अपने संबोधन में जंक फूड के दुष्परिणामों और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. अखिल व्यास ने आयुर्वेदिक जीवनशैली, औषधीय पौधों के प्रयोग और दैनिक जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को रेखांकित किया।
वहीं श्री विजय राज सोनी ने योगाभ्यास का प्रदर्शन करते हुए, निरोग रहने के सरल उपायों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सरपंच श्री भुण्डा राम चौधरी, विद्यालय प्राचार्य श्री प्रेमचंद सिंगाड़िया, भाजपा उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल सेनचा, श्री अशोक सोनी, श्री देवीलाल प्रजापत, श्री महेंद्र मेवाड़ा, श्री भानाराम चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में समाज को जागरूक करने का सफल प्रयास किया।