रामचरित मानस प्रबोधन प्रतियोगिता सूरज स्कूल में संपन्न

50 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, रामायण ज्ञान में दिखाई गहरी रुचि

पाली। इंद्र विहार स्थित सूरज शिक्षण संस्थान में मंगलवार को रामचरित मानस प्रबोधन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और रामचरित मानस, रामायण एवं सुंदरकांड से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार शर्मा, पूर्व जिला परिवहन अधिकारी श्री ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. जगदीश कांठेड़, श्री गोविंद नारायण अरोड़ा, श्री सुरेश गुप्ता एवं श्री हीर सिंह चाड़वास उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री नारायण सिंह चाड़वास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आदर्शों और ग्रंथों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों से रामायण की चौपाइयों, सुंदरकांड और रामचरित मानस के अंशों पर आधारित प्रश्न पूछे। उन्होंने प्रतियोगिता को संवादात्मक और ज्ञानवर्धक रूप दिया, जिससे छात्रों को न केवल प्रतियोगिता में भाग लेने का उत्साह मिला बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति की गहराई को भी समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य श्री आरिफ शेख (आऊवा) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के संयोजक श्री जगदीश पटेल द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर रखने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button