जोधपुर में स्वाधीनता दिवस से पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की हौसला अफजाई

जोधपुर /जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

 शर्मा ने यहां राजस्थान पुलिस की शस्त्र प्रदर्शनी तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्थापित स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। उन्होंने हस्तशिल्पियों से संवाद कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोधपुर विकास प्राधिकरण की सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना और ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल मार्केट नगर योजना की आवेदन पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने रिमोट दबाकर पाल रोड़ स्थित नहर चौराहे पर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, श्री पी.पी. चौधरी, विधायक श्री अतुल भंसाली, श्री देवेंद्र जोशी, श्री बाबू सिंह राठौड़, श्री अर्जुनलाल गर्ग, श्री पब्बाराम विश्नोई, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा सहित उच्चाधिकारीगण, गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button