उमरा हज से लौटेने पर हाजियों का एयरपोर्ट पर इस्तकबाल
हाजियों ने देश में अमन-चैन की मांगी दुआएं
जोधपुर। जोधपुर के प्रतापनगर क्षेत्र से अली भाई, मोहसिन, हीना और जावेद 22 दिन की उमरा हज यात्रा पूर्ण कर पवित्र मक्का और मदीना से सकुशल जोधपुर लौटे। इस पावन यात्रा से वापसी पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाजबंधुओं ने मालाएं पहनाकर, गले मिलकर और मिठाई बांटकर उनका इस्तकबाल किया।
यह यात्रा जद्दाह से रवाना होकर मुंबई पहुंचे व मुंबई से रवाना होकर बुधवार को सुबह जोधपुर की उड़ान के माध्यम से हुई थी। पूरा 22 दिन का टूर आध्यात्मिक ऊर्जा और इबादत से भरपूर रहा, जिसमें हाजियों ने खुदा के दरबार में देश में अमन, चैन, भाईचारे और इंसानियत की बुलंदी के लिए विशेष दुआएं कीं। परिवारजनों ने बताया कि यह यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुभव था, बल्कि जीवन को सादगी, संयम और सेवा की भावना से भर देने वाला पावन अवसर भी था। यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति का प्रतीक रही, बल्कि समाज में सौहार्द और इंसानियत के संदेश का वाहक भी बनी।