सोजत में स्वर्णकार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
सोजत सिटी । शहर के स्थानीय शंकर बाग में स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खेल, डांस, म्यूजिकल चेयर्स और फैशन शो प्रमुख रहे।कार्यक्रम में पार्षद सुनीता सोनी, आशा कड़ेल, धीरज सोनी, चंद्रकांता सोनी, लीला अडानिया, स्वेता सोनी, मुस्कान सोनी, भावना सोनी, हेमा सोनी, ज्योति सोनी, अनीता सोनी, स्वाति सोनी, प्रवीणा सोनी, दुर्गा सोनी, तरुणा सोनी, गुड़िया सोनी, मीनाक्षी सोनी, सरस्वती सोनी, रीटा सोनी, हेमलता सोनी, यशोदा सोनी, सरोज सोनी, कृष्णा सोनी, ममता सोनी और मुक्ता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा सोनी द्वारा किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंग में रंगकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।