विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी सोजत प्रखंड की बैठक सम्पन्न
नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
रिपोर्टर आमिर खान सोलंकी
सोजत । विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी सोजत प्रखंड की बैठक जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री माननीय श्री राजेश जी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं संगठन के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में 21 सितंबर 2025 को पाली विभाग में होने वाले विराट हिंदू संगम कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बजरंग दल जोधपुर प्रांत मिलन प्रमुख गजेंद्र सांखला ने बाबा बुढ़ा अमरनाथ व बर्फानी अमरनाथ यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। यात्रा 26 जुलाई को अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन से आरंभ होकर 30 जुलाई को बाबा बुढ़ा अमरनाथ व 31 जुलाई को माता वैष्णो देवी तथा 4 अगस्त को बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के पश्चात 8 अगस्त को वापसी के साथ पूर्ण होगी। यात्रा का पोस्टर भी इस बैठक में विमोचित किया गया।
प्रखंड मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर कार्य करने का संदेश दिया।सोजत जिला सह मंत्री मांगीलाल गहलोत ने हनुमान जन्मोत्सव 2025 का संपूर्ण लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं समाजसेवी भामाशाहों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
🔹 नवीन कार्यकारिणी का विस्तार इस प्रकार किया गया:
प्रखंड अध्यक्ष: घनश्याम लखानी
प्रखंड उपाध्यक्ष: मुकेश जांगिड़
प्रखंड मंत्री: रणजीत सिंह राजपुरोहित
प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका: भावना वैष्णव
प्रखंड मातृशक्ति सह-संयोजिका: संगीता तंवर
बजरंग दल प्रखंड संयोजक: विनीत पालरिया
प्रखंड मिलन प्रमुख: जितेंद्र राठौड़
दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका: रौनक चावला
नगर अध्यक्ष: प्रकाश गहलोत
नगर उपाध्यक्ष: राजेंद्र शर्मा
नगर मंत्री: दिलखुश गहलोत
बजरंग नगर संयोजक: कमलेश पंवार
बजरंग दल नगर सुरक्षा प्रमुख: राकेश प्रजापत
नगर बलोपासना प्रमुख: राहुल प्रजापत
इन सभी पदाधिकारियों को संगठन में नवीन दायित्व की जिम्मेदारी दी गई।
🔸 उपस्थित गणमान्यजन:
प्रांत सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख: नीलम सोनी
जिला संयोजक: दलपत टांक
जिला सह संयोजक: दिनेश सांखला
जिला धर्म प्रचार प्रमुख: संतोष कैलाश चावला
दिलीप राठौड़, अर्जुन गहलोत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।