2025 में हज से लौटने वाले हाजियों की पहली फ्लाइट 17 जून को जयपुर पहुंचेगी

राजस्थान के हाजियों की वापसी के लिए हज वेलफेयर सोसायटी और स्टेट हज कमेटी ने किए विशेष इंतजाम

जोधपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सय्यद आरीफ अली ने जानकारी दी है कि 2025 हज यात्रा से लौटने वाले हाजियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। राजस्थान के हाजियों का पहला जत्था मंगलवार, 17 जून को सुबह 7:00 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। यह फ्लाइट 161 हाजियों को लेकर सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट से सोमवार, 16 जून की रात 11:00 बजे रवाना होगी।

राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी, जयपुर के जनरल सेक्रेटरी हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि पहली फ्लाइट से लौटने वाले हाजियों के स्वागत एवं इस्तकबाल के लिए राजस्थान स्टेट हज कमेटी द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। हाजियों के साथ-साथ उन्हें लेने आने वाले मेहमानों के लिए भी एयरपोर्ट पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जोधपुर जिला इकाई के सेक्रेटरी हाजी शहजाद अंसारी ने बताया कि 17 जून से 29 जून के बीच कुल 17 फ्लाइट्स के माध्यम से हाजी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। सोसायटी के उपाध्यक्ष मशरूर खान ने बताया कि 17, 18, 19, 20, 21 और 22 जून को प्रतिदिन एक-एक फ्लाइट आएगी, जबकि 23 से 28 जून के बीच प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगी। अंतिम फ्लाइट 29 जून को पहुंचेगी।

सभी हाजियों को एयरपोर्ट पर 5 लीटर जमजम पानी का कैन भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, हाजियों को एयरपोर्ट के अंदर से बाहर तक लाने हेतु खिदमतगारों को विशेष पास देकर सेवा कार्य के लिए नियुक्त किया गया है, जिनकी व्यवस्था स्टेट हज कमेटी, जयपुर द्वारा की गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button