जयपुर एयरपोर्ट से हज पर रवाना हुआ आखिरी जत्था, इस साल राजस्थान से 2708 हाजी हुए रवाना

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

जोधपुर/ जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आखिरी फ्लाइट के जरिए 158 हाजी हज के पाक सफर पर रवाना हुए। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने जानकारी दी कि सांगानेर एयरपोर्ट से अंतिम जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 80 पुरुष और 78 महिलाएं शामिल थीं।

हज हाउस कर्बला से अंतिम बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया, जिसे जावेद कागज़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी जयपुर के जनरल सेक्रेटरी हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि इस बार कुल 2708 हाजियों को मदीना के लिए रवाना किया गया, जिनमें 1397 पुरुष और 1311 महिलाएं शामिल हैं।

हज यात्रियों को तिरंगा झंडा और बैच वितरित किए गए। हर फ्लाइट में एक हज इंस्पेक्टर को विशेष रूप से हाजियों की मदद के लिए भेजा गया है। मीम संस्था के सदस्य नादिर अली ने बताया कि हज कमेटी और एयरपोर्ट प्रशासन के सहयोग से सभी हाजियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। हज का यह मुबारक सफर पूरा करने के बाद हाजियों की वतन वापसी 16 जून 2025 से शुरू होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button