जोधपुर शहर के फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में 22 अप्रैल को जलापूर्ति बंद रहेगी

ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जल भंडारण, पंप हाउस, फिल्टर प्लांट और पाइपलाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सफाई कार्यों के लिए

जोधपुर। जोधपुर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जल भंडारण, पंप हाउस, फिल्टर प्लांट और पाइपलाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सफाई कार्यों के लिए आगामी मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े समस्त क्षेत्रों में 22 अप्रैल को जलापूर्ति नहीं होगी। इसके स्थान पर इन क्षेत्रों में 22 अप्रैल की आपूर्ति 23 अप्रैल को की जाएगी तथा 23 अप्रैल की आपूर्ति 24 अप्रैल को की जाएगी।

झालामण्ड व तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में आंशिक बदलाव

23 एवं 24 अप्रैल की आपूर्ति एक दिन आगे खिसकाई जाएगी

श्री मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों, पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 22 अप्रैल को प्रातः 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से की जाएगी।

हालांकि, इन क्षेत्रों में 23 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति अब 24 अप्रैल को तथा 24 अप्रैल की जलापूर्ति अब 25 अप्रैल को की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button