90 छात्रों को स्वेटर उपहार स्वरूप प्रदान किये
अय्युब खान, रिपोर्टर, सेवा भारती समाचार पत्र
जोधपुर। भारत विकास परिषद नंदनवन शाखा की सदस्य सेवानिवृत अध्यापक श्रीमती अनीता चौधरी बनी शिक्षक समाज के लिये प्रेरणा की मिसाल भारत विकास परिषद नंदनवन शाखा की सदस्य श्रीमती अनीता चौधरी के साहसिक निर्णय पति श्री देवेंद्र देव कुल्हरी की 4 दिसंबर 2024 को देहदान एम्स में करके भारत विकास परिषद एवं संपूर्ण शिक्षक समाज में मिसाल तो पेश की ही हैं।
लेकिन शनिवार को 11वीं पर मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को त्याग कर संत सुखराम दास गौशाला में गायों को 750 किलो लापसी खिलाई साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय बा सूरसागर में निर्धन 90 छात्रों को विद्यालय यूनिफॉर्म के अनुसार स्वेटर उपहार स्वरूप प्रदान किये जिससे छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्रीमती अनीता चौधरी जो कि इसी शाखा की सदस्य भी हैं अपने परिवार सहित इस पुण्य अवसर पर उपस्थित रही इस अवसर पर नंदनवन शाखा के अध्यक्ष श्री शैलेश माहेश्वरी, बीना बालानी ,रेनू शर्मा, अशोक सिंघल, अंजू सिंघल, पुरुषोत्तम, अनीता चौधरी के साथ उपस्थित थे। विद्यालय परिवार श्रीमती बेबीनंदा ,श्रीमती दीप्ति, पूर्णिमा कंवर, वॉलंटर प्रेरणा एसएमसी सदस्यों एवं अध्यक्ष श्रीमती गीता, पुष्पा, अप्सरा ने नंदनवन शाखा सभी सदस्यों सहित अनीता चौधरी का आभार व्यक्त किया।