ऑन लाइन टेड्रिंग कंपनी में निवेश के नाम पर गृहणी से 31.25 लाख की ठगी

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

वाटसअप पर मैसेजिंग और कॉलिंग से हो गई शिकार, ठग ने फोन बंद किया

जोधपुर। शहर के भगत की कोठी पाली रोड पर रहने वाली एक गृहणी के साथ शातिर ने ऑन लाइन टेड्रिंग एप के माध्यम से निवेश के नाम पर 31.25 लाख की ठगी कर ली। अब शातिर ने फोन बंद कर दिया है। पीडि़त महिला ने पुलिस की शरण ली और अब भगत की कोठी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

भगत की कोठी 1 क-3 विस्तार योजना में रहने वाली रितुसिंह पत्नी शक्ति सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वे गृहणी है और सितंबर महिने में उन्होंने न्यूवामा वैल्थ में ऑनलाइन टेड्रिंग एप से टे्रडिंग शुरू की थी।

न्यूवामा वैल्थ एन्ड इवेस्ट लिमिटेड के द्वारा ट्रेडिंग उनके वाटसअप से बातचीत एवं चैटिंग की गई। उनके फोन पर यू- ट्युब चैनल पर विज्ञापन ट्रेडिंग सिखाने का आया। तब लिंक पर क्लिक करके व्हाट्सअप गु्रप ज्वाइन किया तथा फिर व्हाट्सअप पर ट्रेडिंग सिखाते रहे। ग्रुुप मेंबर्स ने बताया कि इंवेस्ट करने पर 16 सौ प्रतिशत का लाभ चार महिने में देेंगे। पीडि़त रितुसिंह के अनुसार उन्होंने एप पर वाटसअप के जरिए शातिरों को अलग अलग बैंक एकाउंट से 31.25 लाख रूपए भेज दिए। यह क्रम 16 अक्टूबर तक चलता रहा। आखिरकार शातिरों ने अपना फोन बंद कर दिया। अब न्यूवामा वैल्थ एण्ड इंवेस्टमेंट लिमिटेड एनवीएम प्रो के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इसमें अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button