सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जोधपुर में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का आयोजन
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर
जोधपुर। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 24 अक्तूबर को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जोधपुर में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और वैश्विक शांति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा विश्व में किए जा रहे विकासात्मक और शांति प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान प्रभारी अधिकारी अमन दीप, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण प्रकाश चौहान, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अभय सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पृथ्वी सिंह, सूचना सहायक मुकेश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और विश्व शांति, सुरक्षा तथा समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।