अनुकम्पा नियुक्ति टंकण गति परीक्षा 1 अक्टूबर को

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

जोधपुर। जिला स्तर पर आयोजित अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारियों की कम्प्यूटर पर टंकण परीक्षा मंगलवार, 1 अक्टूबर, 2024 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में प्रथम तल पर इलेक्ट्रोनिक विभाग के कम्प्यूटर लैब में आयोजित होगी।

सचिव (अनुकम्पा नियुक्ति टंकण परीक्षा) एवं एसीपी (उपनिदेशक), सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जोधपुर ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जोधपुर से कार्यालय दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक प्राप्त कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपना मूल प्रवेश-पत्र, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स आदि में से एक दस्तावेज व एक नीला बॉल पेन साथ लेकर आवे। इनके अलावा कोई सामग्री परीक्षा केन्द्र पर साथ नहीं लानी है। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि  परीक्षा से संबंधित नवीनतम एवं अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से जिले की वेबसाइट www.jodhpur.rajasthan.gov.in का अवलोकन करें। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button