एमडीएम ब्लड बैंक में निकला 5 फिट लम्बा कोबरा सांप
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद
जोधपुर। एमडीएम अस्पताल में ब्लड बैंक के पास रात 10 बजे भामाशाह काउंटर पर ड्यूटी के समय फार्मासिस्ट हनुमानाराम को सर्पदंश होते हुए बचा। हनुमानाराम साथी प्रेम व सवाई सिंह ड्यूटी पर तैनात थे।
इतने में हनुमानाराम किसी मरीज की फाइल लेने के लिए फाइलों के बंडल के निचे बैठे कोबरा सांप ने उनके पैर पर जोरदार वार किया समय रहते हनुमाना राम अपना पैर हटा लिया फिर इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ इस्माईल रंगरेज को दी इस्माईल रंगरेज तुरन्त मौके पर पहुंच कर एक घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद पेपरों के बंडलों निचे बैठे 5 फिट लम्बे कोबरा सांप का सफल रेस्क्यु किया।