जेडीए की बेशकीमती 07 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त

अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, सम्पादक, सेवा भारती, जोधपुर

दस्ते ने ग्राम केरू में प्राधिकरण भूमि से हटाए अतिक्रमण

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा जोनवार अवैध निर्माणांे एवं अतिक्रमणों पर कार्यवाही की जा रही है। जेडीए दस्ते द्वारा शुक्रवार को ग्राम केरू के खसरा संख्या 812 में अतिक्रमण हटाकर प्राधिकरण की बेशकीमती 07 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।


प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि उपायुक्त जोन 05 मीनू वर्मा एवं तहसीलदार जोन 05 मंजू देवासी के निर्देशानुसान जेडीए दस्ते द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम केरू के खसरा संख्या 812 रिंग रोड़ एवं वन विभाग की दीवार के पास स्थित प्राधिकरण की लगभग 07 बीघा भूमि पर 50 डम्पर मुडिया मिट्टी डालकर कब्रिस्तान बनाने हेतु अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। प्राधिकरण दस्ते द्वारा तीन जेसीबी व एक ट्रैक्टर की सहायता से उक्त किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया जाकर प्राधिकरण की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
जेडीए दस्ते द्वारा अतिक्रमण मुक्त भूमि पर जोधपुर विकास प्राधिकरण की सम्पति के साईन बोर्ड लगाये गए, साथ ही उपस्थितान् को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल मंे लायी जायेगी। उक्त कार्यवाही पुलिस निरीक्षण दक्षिण जोगेन्द्रसिंह चौधरी, पटवारी नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर पुलिस जाब्ता मय जेडीए दस्ते द्वारा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button