मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 शुरू व 18 अक्टूबर तक रहेगा जारी

जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा विसंगतियां दूर करने के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। यह मंगलवार से प्रारंभ होकर 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

यह संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता एक जनवरी 2025 के संदर्भ में घोषित किया गया है।

अतः जिन व्यक्तियों की आयु 1 अक्टूबर 2024 को 18 साल से अधिक है एवं जो मतदाता बनने योग्य है और जिनके द्वारा अभी तक मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं करवाया गया है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा।

संशोधित मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर को व अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button