शहर फिर शर्मसार : दरिंदे होमगार्ड ने की मासूम से हैवानियत की कोशिश
जोधपुर। शहर में अभी तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आ गई है। मामला मंगलवार शाम का है। एक होमगार्ड कर्मी ने मासूम से हैवानियत का प्रयास किया। मामला दर्ज किया गया है।
मामले मेें जांच एडीसीपी लाभूराम की तरफ से की जा रही है। जिला पश्चिम के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक रहवासीय कॉलोनी में मंगलवार शाम के समय साढ़े तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तब बाइक पर सवार होकर आया एक बदमाश ने उसको अपने पास बुलाया और उसी क्षेत्र में एक कोने में ले जाकर उसके साथ अश£ीलता हरकत की। बच्ची के रोने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी बाइक लेकर भाग छूटा।
सीसीटीवी फु टेज से आया पकड़ में :
मामले का पता लगते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया। आरोपी को देर रात दस्तयाब कर लिया गया। आरोपी होमगार्ड कर्मी बताया गया है।
पुलिस ने सुबह किया मौका मुआयना :
आरोपी दस्तयाब करने के साथ सुबह पुलिस उसको लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।