शिवम नाट्यालय का 50 वां अरंगेत्रम 14 जुलाई को

जोधपुर। शिवम् नाट्यालय का 50 वाँ अरंगेत्रम सिमरन शर्मा द्वारा 14 जुलाई जगशांति ऑडिटोरियम, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में आयोजित होगा।
सिमरन शर्मा का जन्म जोधपुर, राजस्थान में वर्ष 2008 में हुआ। सिमरन सेंट पैट्रिक्स विद्या भवन की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। सिमरन को पढ़ाई के अलावा नृत्य साधना, तैराकी, ?ंकरिंग और क्रिकेट खेलने में भी रुचि है। इन चीज़ों के साथ-साथ, जीव-जंतु, गौ सेवा व सहयोग की भावना जैसे गुणों से भी परिपूर्ण है। नृत्य साधना के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में अपनी नृत्य की प्रस्तुतियां दे चुकी है।
बचपन से ही नृत्य में रुचि होने के कारण, सिमरन ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में गुरु डॉ.मंजूषा चंद्र भूषण सक्सेना के नेतृत्व में भरतनाट्यम की विधिवत साधना प्रारम्भ की।
भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा पूर्ण होने पर आरंगेत्रम पूरा कर, स्नातक समकक्ष्य उपाधि पाने के लिए, वह स्वयं और उसके माता-पिता गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। पिता श्री प्रशांत शर्मा यस बैंक में ब्रांच हेड के पद पर कार्यरत हैं और माता श्रीमती नीतू शर्मा शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button