केंद्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया केंद्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
जोधपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव डॉ. मनीषा चौधरी ने केंद्रीय कारागृह जेल अधीक्षक श्री प्रदीप लखावत के साथ संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागृह जोधपुर में साप्ताहिक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
साप्ताहिक जेल निरीक्षण के दौरान बंदीजन को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले वाली सुविधाओ की जांच की गई। आकस्मिक निरीक्षण में बंदियों से भोजन-पानी एवं जेल में किसी भी प्रकार से हो रही समस्याओं के बारे में पूछा गया, तो बंदियों ने बताया कि भोजन एवं पानी पर्याप्त मिल रहा है और अच्छा खाना दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विचाराधीन बंदीजन तथा सजायाफ्ता बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी अपील, पेरोल, निःशुल्क विधिक सहायता, भोजन, चिकित्सा इत्यादि के बारे में जांच की गई साथ ही जेल में कैदियों के पास पैरवी करने के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई और जेलर को निर्देश दिए कि अगर किसी बंदी का कोई अधिवक्ता नही हो तो उसका फॉर्म भरवाकर सम्बंधित को भेजे, ताकि उसको विधिक सहायता के तहत निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सके।
इस मौके पर वर्षा ऋतु में सचिव डॉ. चौधरी द्वारा अधीक्षक श्री लखावत के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जेलर तुलसीराम, जेलर कविता सहित अन्य जेल कर्मी एवं श्री प्रमेंद्र पूरी, चीफ एल डी ए सी भी मौजूद रहे।