एक पेड़ मां के नाम पोधरोपण अभियान के शुभारम्भ

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

वृक्ष है तो जीवन है, पर्यारवण संरक्षण हे जरूरी: आरती श्रीमाली

जोधपुर। चांदपोल में गौर मैदान और आगे पक्षी धाम में हमने “एक पेड़ मां के नाम “का अभियान चलाया।
यह अभियान मोदी जी ने शुरू किया और हम यह चाहते हैं की समस्त भारत की जनता इसको पूरा करें और प्रधानमंत्री के इसने कार्य को आगे से आगे बढ़ाएं। हमारी संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आज पौधे लगाए गए और सभी ने यह संकल्प लिया कि छोटे से बड़े होने तक हम उनकी देखभाल करेंगे।


आरती श्रीमाली ने बताया कि हमारी संस्था समाज सेवी कार्यक्रम में हमेशा अग्रणी रही है वृक्षारोपण के साथ-साथ परिंडे लगाना पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना,जगह जाकर हमने परिंडे लगाने का अभियान चलाया। पशुओं के लिए पानी की खेली लगवाना,समय-समय पर आसपास के पशु पक्षी की खाने की व्यवस्था का अभियान भी चलाया है।आगे हम अपनी टीम के साथ मानव, पशु ,पक्षी, पर्यावरण सभी के सहायतार्थ कार्य करने वाले हैं।हमारी संस्था समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी है। मैं निरंतर समाज सेवी कार्यक्रम करती रहूंगी और आगे गौधन, पशु पक्षियों के लिए, मानव जाति के लिए कार्य करने का संकल्प देती हूं और पूरी टीम ने मेरी इस संकल्प में सहयोग देने का प्रण लिया है। अब हम आगे निरंतर भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते रहेंगे और एक सच्चे भारतीय नागरिक होने का संदेश देना चाहती हूं कि ग्लोबल वार्मिंग से खतरे हैं भरपूर, पर्यावरण की रक्षा से कर सकते हैं दूर ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button