वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
उम्माह सोसायटी और जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण
जोधपुर। वृक्षारोपण किया और सार संभाल का लिया संकल्प उम्माह सोसायटी और जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण
सप्ताह में यूनाइटेड उम्माह वेल फेयर सोसायटी जोधपुर और नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम की मण्डोर हजरत तन्हापीर की दरगाह से शुरूआत की गई।
साजिद खान ने बताया कि इस मौके पर यूनाइटेड उम्माह वेल फेयर सोसायटी और जोधाणा जागरूक मंच के सदस्य मौजूद रहे। उम्माह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अन्सारी, अब्दुल रहीम सांखला, हमीद जी जयपुरिया, काजी अतीक, मोहम्मद शाहरुख जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा, और सय्यद नूर मियां,मोलाना साजिद हुसैन, आसिफ नुरी मौजूद रहे।
रशीद अंसारी ने बताया कि पेड़ लगाना बहुत आसान है लेकिन उसको बच्चों की तरह प्यार दुलार देकर उसको वृक्ष बनाना बड़ा कठिन होता है इसलिए हमारी सोसाइटी में यह निर्णय लिया है कि हम जहां भी पौधे लगाएंगे वहां पर एक व्यक्ति की सार संभाल की जिम्मेदारी नियुक्त करेंगे इसी कड़ी में दरगाह पर शाहरूख और आसिफ नुरी को सार-संभाल की जिम्मेदारी दी दोनों संस्थानों ने अगले 6 महीनों में विभिन्न समाजों,जन प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध समाज सेवियों के साथ मिल कर वृक्षारोपण का काम कब्रिस्तान, ईदगाह, मस्जिदों और आम रास्तों पर छायादार पेड़ लगाने का शुरुआत की।