विनोद कुमार महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बने

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। शुक्रवार, दिनांक 05 जुलाई 2024, (कार्यालय स्वाददांता) आज शुक्रवार को महाकालेश्वर महादेव सेवा समिति चौहानों की बासनी झालामंड जोधपुर की कार्यकारिणी की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया इस वार्षिक आमसभा में निवर्तमान अध्यक्ष धनराज सिनावड़िया ने संस्थान की वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर ब्योरा दिया गया।

महाकालेश्वर महादेव सेवा समिति के चुनाव अधिकारी पुखराज प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वार्षिक आमसभा में विनोद कुमार बनावड़िया हेम नगर को सर्व सहमति से अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महाकालेश्वर महादेव विकास समिति में संरक्षक धनराज सिनावड़िया, अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष देवाराम सिनावडिया, कोषाध्यक्ष विष्णु नागौरी, सचिव चेतनराम बनावड़िया, सहसचिव श्याम लाल जी, मंत्री माणकराम नागौरी,  सदस्य घीसाराम सिनावड़िया, मुनीम माणक सिनावड़िया, सरवन नरसिंह जी मोरवाल, विशनाराम हजारी जी, अर्जुन राम शिवलाल जी बनावड़िया, दयाल नागौरी इत्यादि सर्व सहमति से चुने गए। आज की विशेष आमसभा में इनकी रही उपस्थित-संरक्षक चुन्नीलाल जी बनावड़िया, हंसराज जी विशनाराम बनावड़िया, संपतलाल बनावड़िया, श्रीरामजी, पुखराज प्रजापति, गणपत जी, मोडाराम जी, मगाराम जी, नरसिंह जी, राजूराम जी, माणक रामजी नागौरी, ढ़लारामजी, बालाराम जी, बस्तीरामजी बनावड़िया, विशनारामजी, कृपारामजी, बलदेव जी, श्यामलालजी, रमेशकुमारजी, पुनारामजी, पूसारामजी, बद्री नागोरी सुरेश नागौरी, माणकरामजी शाहिद इत्यादिक मान्य नागरिकों एवं समाज बंधुओ नागरिकगणो एवं जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button