सूर्यनगरी में झमाझम बारिश, मौमस खुशगवार

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati

जोधपुर। सूर्यनगरी में शुक्रवार भी रिमझीम बारिश का दौर जारी रहा। वहीं आज आधे शहर में अच्छी बरसात हुई। भीतरी शहर में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा वहीं पावटा, मंडोर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों का जाम लगा।

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब हल्की बरसात का दौर शुरु हुआ जो डेढ बजे तक तेज हो गई। पावटा, महामंदिर, मंडोर सूरसागर आदि क्षेत्रों में तेज बरसात हुई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज फिर धीरे बरसात ने मौसम खुशगवार कर दिया, तापमान गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को शहर में डेढ इंच बरसात ने शहर के हर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो गई। सभी नाले ऑवरफ्लो थे। इधर भैरव नाले में अचानक आए पानी से जुनावों की ढाणी में निर्माणाधीन भैरव नाले के काम को छोड़ कर वर्कर भागे। आज भी यहां निर्माण कार्य नहीं हो पाया है नाले में पानी का बहाव जारी है। इधर बकरामंडी गंगलाव तालाब के आस-पास निचले घरों में पानी भर गया घरों के निवासी को क्षेत्रवासियों ने बाहर निकाला। शुक्रवार को भी इन इलाकों से पानी निकालने की कवायद जारी थी ऐसे में फिर बारिश आ गई। कल हुई बरसात में युवक के नाले में डूबने से मौत हो गई। एयरपोर्ट रोड स्थित खुले नाले में 22 वर्षीय युवक तगाराम मेघवाल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और मुआवजे की मांग की है। बाद में नगर निगम महापौर वनिता सेठ परिजनों से मिलने पहुंची।

महापौर ने मृतक के पिता नरपत राम को बीस लाख रुपए का चैक सौंपा। वहीं सरस डेयरी का बूथ देने, आश्रित को संविदा नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button