एक पहल बेजुबान प्राणियों के लिए लगाए परिंडे
जोधपुर। बच्चों के लिए अब “संडे इज नॉट फन डे”। रविवार के दिन बच्चे करेंगे बेजुबान प्राणियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भीषण गर्मी का दौर आ चुका है बेजुबान पक्षियों के लिए यह संकट का समय है उनके जीवन को बचाने के लिए परिंडे लगाए। एक छोटा सा प्रयास इन सुंदर प्राणियों को जीवन दान दे सकता है इसके लिए अपने घर में जितने सदस्य हैं उतने परिंडे अवश्य लगाने चाहिए और संकल्प भी लेना चाहिए कि बेजुबान प्राणी दाना पानी की कमी से कभी दम नहीं तोड़े।
पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना हमारी संस्कृति व धर्म है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पशु पक्षियों को बचाना आवश्यक है। मानव धर्म को ध्यान में रखते हुए शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी ने इंद्रप्रस्थ नगर के बच्चों व अभिभावकों को साथ लेकर रविवार को बेजुबान प्राणियों के लिए परिंडे लगाए वह दाना पानी की व्यवस्था की इस अवसर पर बालकों को प्रत्येक रविवार को दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर हर्षवर्धन, दक्ष सोनी, निशा चौधरी, खुशबू, दियू, जिज्ञासा सोनी व समाजसेवी मधु सोनी, निर्मला चौधरी, डिंपी, रिंकू, जितेंद्र सोनी, वीरेंद्र सारण आदि उपस्थित रहे ।