अल् अब्बास एज्युुकेशनल सोसायटी, जोधपुर का उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। समाज में शिक्षा के उत्थान को लेकर एक सोसायटी का अल् अब्बास एज्युुकेशनल सोसायटी, के नाम से गठन एवं पंजीकरण किया गया है। जिसका उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 02.06.2024, रविवार, सुबह 10:00 बजे कारवां गार्डन, आखलिया चौराहे के पास, पवित्रास रेस्टोरेण्ट के सामने पर आयोजित किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष पीर अब्दुल रूआब चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी का लक्ष्य आर्थिक रूप से पिछड़े और होनहार बालक-बालिकाओं की शिक्षा के लिए नि:स्वार्थ सेवाभाव से कार्य करना है। यह सोसायटी ऐसे बालक-बालिकाओं को शिक्षा सुलभ कराने का प्रयास करेगी जो कि आर्थिक रूप से असक्षम है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रोफेसर जहूर खाँ मेहर वरिष्ठ इतिहासकार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पीर हामिद हुसैन फारूकी चिश्ती औलाद हजरत ख्वाजा सूफी हमीदुद्दीन सुल्तानुत्तारेकीन चिश्ती अल् फारूकी नागौर शरीफ, मोहम्मद अतीक साहब, मारवाड़ मुस्लिम एज्युकेशनल सोसायटी, काजी वाहिद अली, शहर काजी जोधपुर, डॉक्टर साजिद निसार साहब, सीनियर युनानी डॉक्टर एवं वाइस प्रेसिडेंट-ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी, डॉ. रूपचन्ददास, गादिपति कबीर आश्रम माधोबाग, महेश रतेश्वर, हार्टफुलनेस सेन्टर, रफीक कारवां, हेल्पिंग हैण्ड फाउण्डेशन, अकमल नईम सिद्दीकी, रियाज खान मुल्लाजी, जोधपुर जिलाध्यक्ष, अ.भा. अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन, पत्रकार गुलाम मोहम्मद एवं जोधपुर शहर के अन्य गणमान्य शिक्षाविद् उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में बड़ी तादाद में शहर के नागरिकों ने शिरकत की और सोसायटी के इस प्रयास की बहुत प्रशंसा की और सोसायटी के अध्यक्ष तथा मेम्बरान को शुभकामनाएं दी। सोसायटी के पदाधिकारियों ने मेहमानों का आभार प्रकट किया। मंच का बेहतरीन संचालन अब्दुल्लाह सिद्दीकी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के तमाम् मेम्बरान की अहम् भूमिका रही।