रणकपुर एक्सप्रेस का आज से लालगढ़ से होगा संचालन

जोधपुर। बीकानेर से चलकर दादर को जाने वाली ट्रेन 14707 रणकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार को लालगढ़ से चलना प्रारंभ होगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 14707/14708,बीकानेर-दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस का लालगढ़ स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेन 14707,बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार से लालगढ़ से सुबह 8.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.05 बजे दादर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन 14708,दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार से दादर से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.05 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button