जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 64.27 प्रतिशत मतदान –
पुरूषों का 66.03 व महिलाओं का 62.33 प्रतिशत रहा मतदान-
जोधपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 के जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान 64.27 प्रतिशत रहा है। इसमें पुरूषों का प्रतिशत 66.03 ,महिलाओं का 62.33 तथा ट्रांसजेण्डर का 65.96 प्रतिशत रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 70 हजार 616 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है । इसके तहत 7 लाख 36 हजार 701 पुरूष मतदाता, 6 लाख 33 हजार 884 महिला मतदाता तथा 31 ट्रांसजेण्डर मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया है।
संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार प्रतिशतः-
जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 64.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके तहत फलौदी विधानसभा क्षेत्र में 61.29 प्रतिशत, लोहावट में 62.86 प्रतिशत, शेरगढ़ में 60.11 प्रतिशत, सरदारपुरा में 64.51 प्रतिशत, जोधपुर शहर में 64.43 प्रतिशत, सूरसागर में 68.34 प्रतिशत, लूणी में 63.84 प्रतिशत और पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 69.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है
विधानसभावार महिला व पुरूषों ने किया मतदानः-
जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 70 हजार 616 लोगों ने मतदान का उपयोग किया है। इसके तहत 7 लाख 36 हजार 701 पुरूष तथा 6 लाख 33 हजार 884 महिला मतदाताओ ने अपने वोट दिए। फलौदी विधानसभा क्षेत्र के तहत 88 हजार 439 पुरूष व 70 हजार 784 महिला मतदाताओं ने अपने वोट दिए है। इसी तरह लोहावट में 93 हजार 617 पुरूष व 76 हजार 661 महिला, शेरगढ़ में 88 हजार 495 पुरूष व 78 हजार 474 महिला, सरदारपुरा में 88 हजार 496 पुरूष व 79 हजार 154 महिला, जोधपुर शहर में 68 हजार 713 पुरूष एवं 60 हजार 872 महिला, सूरसागर में 1 लाख 7 हजार 39 पुरूष व 94 हजार 860 महिला तथा लूणी विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 लाख 17 हजार 954 पुरूष व 1 लाख 745 महिला मतदाताओं ने अपने वोट दिए है। इसी तरह जोधपुर संसदीय क्षेत्र के पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लिए 83 हजार 948 पुरूष एवं 72 हजार 334 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
31 ट्रांसजेण्डर मतदाताओं ने भी अपना मतदान कियाः-
जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 47 ट्रांसजेण्डर में से 31 ट्रांसजेण्डर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें फलोदी विधानसभा में 3, लोहावट मेें 1, सरदारपुरा में 18, जोधपुर में 8, लूणी में 1 ट्रांसजेंण्डर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस तरह कुल 13 लाख 70 हजार 616 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
सर्वाधिक व सबसे कम प्रतिशतः-
जोधपुर संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 69.37 प्रतिशत रहा व सबसे कम शेरगढ विधानसभा क्षेत्र में 60.11 प्रतिशत रहा।
सर्वाधिक व सबसे कम पुरूष व महिला मतदाताः-
जोधपुर संसदीय क्षेत्र के लूणी विधानसभा क्षेत्र में – 1 लाख 17 हजार 954 पुरूषों ने सर्वाधिक मतदाताओं के रूप में अपने मताधिकार का उपयोग व जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 68 हजार 713 सबसे कम पुरूष मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया।
सर्वाधिक महिला मतदाताओं ने- लूणी विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 लाख 745 एवं सबसे कम जोधपुर शहर के लिए 60 हजार 872 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
विधानसभावार सर्वाधिक व सबसे कम मतदान वाले बूथ-
फलौदी विधानसभा- में सर्वाधिक मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुरा में 87.99 व सबसे कम राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय (बांया भाग) में 41.32,
लोहावट में – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दोलाई नाडी चैनपुरा में 86.68 व सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बांया भाग) हंसादेश में 40.83,
शेरगढ में – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाडे की बेरी 80.02 व सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चकडेर में 45.97,
सरदारपुरा में – सर्वाधिक मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कमरा नम्बर 4)बालसमंद मण्डोर में 92.64 व सबसे कम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (प्राथमिक भवन) डिगाड़ी कलां जोधपुर में 42.42 प्रतिशत,
जोधपुर शहर विधानसभा में- सर्वाधिक मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 1 मालियों की बगेची नया तालाब 82.45 व सबसे कम ज्ञानोदय इंग्लिस मीडियम स्कूल कमरा नम्बर 12 डी एस कॉलोनी में 41.42,
सूरसागर विधानसभा में- सबसे अधिक मतदान उप कार्यालय नगर निगम (बांया भाग) प्रताप नगर क्षेत्र पर 83.40 व सबसे कम डर्बी शिक्षा निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय (बांया भाग) डर्बी कॉलोनी 41.56,
लूणी विधानसभा में- सर्वाधिक मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कमरा नम्बर 1) उचियारड़ा में 91.06 व सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (दाया भाग) गांधी स्ट्रीट सेक्टर 7 कुड़ी भगतासनी मे 43.89 व
पोकरण विधानसभा में- सर्वाधिक मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानेरा कमरा नम्बर 2 में 96.74 व सबसे कम मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना उत्तरी भाग पोलिंग बूथ पर 48.86 प्रतिशत मतदान हुआ।