श्रीमाली समाज महामंदिर में लोटियां आज, धींगागवर 27 को
जोधपुूर। सुहाग के पन्द्रह दिवसीय अनुष्ठान की कड़ी में गुरुवार को लौटियो के कार्यक्रम सांय 5.30 बजे शिवबाड़ी महामंदिर से गाजों,बाजों,धूम धड़ाके के साथ प्रारंभ होगा।
श्रीमाली समाज व महिला शाखा पदाधिकारी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महिला शाखा अध्यक्ष संगीता दवे, उपाध्यक्ष काजल दवे, कोषाध्यक्ष मधु दवे व सचिव सिम्पी दवे के साथ ही श्रीमाली समाज अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली ने बताया कि लोटियों के लिए महिलाओं में उत्साह है। पंद्रह दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं का धमाल अनवरत जारी है।
गुरुवार को लोटियों का मेला के लिए शिवबाड़ी से महिलाएं लोटियां लेकर शिवबाड़ी से रवाना होगी जो झालरा, दूसरी पोल, मेनबाजार, जुनी धान मंडी, जैन स्कूल के पास होते हुए पुन: शिवबाड़ी पहुंचकर संपन्न होगी। शिवबाड़ी पहुंचने पर मातृशक्ति एवं उपस्थित लोगों का समाज द्वारा आईसक्रीम के साथ मनुहार कर स्वागत किया जाएगा।
इसी प्रकार परंपरागत धींगागवर का महामेला 27 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा, जो आकर्षित रोशनी, डीजे आदि के वाद्य यंत्रों के साथ धूमधाम से शिवबाड़ी से प्रारंभ होकर तीसरी पोल, शिव शक्ति नगर, मंडोरिया गेट मानसागर होते हुए शिवबाड़ी पहुंचेगा।
धींगागवर शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग में तीजणीयों का सत्कार और सम्मान कोई भी समाज बंधु करना चाहे वे इसकी पूर्व सूचना कार्यकर्ताओं को देने की अपील की गई है।