संजीवनी पीड़ित संघ ने निकाला कैंडल मार्च

जोधपुर। संजीवनी पीड़ित संघ की ओर से आज दिनांक 23 अप्रैल को कैंडल मार्च निकाल कर जल शक्ति मंत्री को भगवान सद्बुद्धि दे इसकी प्रार्थना की। इस मार्च में लगभग 150 पीड़ित लोग शामिल हुए।

संजीवनी पीड़ित संघ के अध्यक्ष शांति स्वरूप वर्मा की अगुवाई में आयोजित केंडल मार्च नई सड़क से जालोरी गेट तक शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। संघ के उपाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि जालोरी गेट चौराहे प़र समापन स्थल पर मोमबत्ती लगाकर पीड़ित लोगों ने वर्तमान सांसद को भगवान सद्दबुद्धि दे इसकी प्रार्थना की, इस केंडल मार्च में आदर्श को ओ सोसायटी के पीड़ित भी शामिल हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button