आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो कल आएंगे जोधपुर
जोधपुर। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के सुप्रीमो एवं भीम आर्मी के चीफ भाई चंद्रशेखर आजाद उर्फ (रावण) बुधवार को सुबह जोधपुर पहुंचेगे।
एयरपोर्ट से रवाना होकर पाल रोड स्थित आजाद समाज पार्टी के प्रधान कार्यालय पहूचने के पश्चात वहाँ से बडी़ वाहन रैली के द्वारा बालेसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम जाएगें जहाँ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बहुजन “आइकॉन” नेता के रूप में विख्यात भाई चंद्रशेखर आजाद को लेकर जोधपुर के युवा वर्ग में बड़ी उत्साह है उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड पडती है।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी अणदराम उर्फ आनंद चौहान के समर्थन में एक विशाल सभा को संबोधित कर जनता से ए एस पी (काशीराम) पार्टी के लिए वोट की अपील करेगें।
आजद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश सौढा ने बताया कि विशाल जनसभा कार्यक्रम के संपूर्ण तैयारी कर ली गई इसको लेकर ए एस पी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।