कांग्रेस पार्टी किसानों की सच्ची हितैषीः करणसिंह उचियारड़ा

कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा ने किया लोहावट विधनसभा का दौरा

जोधपुर।  जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने आज लोहावट विधानसभा के विभिन्न गांवों में आत्मीय संवाद एवं चुनावी सभा कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें बडी तादाद में कांग्रेसजन सहित ग्रामीणों ने उत्साह से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह का स्वागत सत्कार किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के प्रवक्ता संजय गौड ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने आज कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारडा ने लोहावट विधानसभा के भीकमकोर, हरिओम नगर,भीयांडीया, इन्दो की ढाणी, केरला, नौसर, बैदो का बेरा, पल्ली, पल्ली प्रथम, पल्ली द्वितीय, जेरीया, विष्नावास, विष्नु नगर, मूलराज, हंसादेष, भजन नगर, चन्द्र नगर, जम्भेष्वर नगर, ढेलाणा, चेनपुरा, नया बेरा, शैतान सिंह नगर, रामदेव नगर,धोलासर, आमला, कालीमाली, जाटावास, रूपाणा, जेताणा, हीरामोती नगर, तेज नगर, छीला, जालोडा, जांगूबाना की ढाणी, डेरियो की ढाणी, कुषलावा, धारबागा पुराण, फतेहनगर, चिकनीनाडी, सदरी इत्यादि गांवों में चुनावी जनसर्म्पक कर जनता जर्नादन से मत एवं समर्थन की अपील की इस दौरान चुनावी सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने किसानों को छला है। उसकी कथनी और करनी जनता जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के षासन में किसान प्रताडित किए जा रहे है। कांग्रेस हमेषा गांव किसान व विकास के संबंध में सोचती है। भाजपा के षासन से युवा वर्ग परेशान है लोगो को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपका बेटा बनकर हर सुख दुख का साथी बनूंगा। सभा में उनके साथ पूर्व विधायक किसनाराम बिष्नोई, मलखानसिंह बिष्नोई, नारायणजी डाबडी, ओमप्रकाष बिष्नोई तथा रामनाराण नैन सहित बडी तादाद में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आज जोधपुर सेवादल के जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा और डॉ वीरेंद्र माथुर के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया हे रेली शहर के भीतरी शहर जालोरी गेट आडा बाजार माणक चौक उम्मेद चौक घंटाघर रातानाडा होते हुए ओसिस गार्डन पहुंची रैली का रास्ते में कई जगह लोगों ने स्वागत किया इस रैली में विपिन कक्कड़ मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा नवाब निजामुद्दीन विनोद तेजी अब्दुल समद आदि कार्यकताओं हिस्सा लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button