कांग्रेस प्रत्याशी  करणसिंह उचियारड़ा ने जीजी से लिया जीत का आशीर्वाद

एम्स में जाकर पूछी कुशलक्षेम

जोधपुर। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार करणसिंह उचियारड़ा ने शुक्रवार को एम्स में भर्ती वयोवृद्ध पूर्व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास से भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उनसे लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा आज सुबह जोधपुर एम्स पहुंचे और यहां पिछले कई महीनों से भर्ती भाजपा की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास (जीजी) से भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों से भी व्यास की चिकित्सकीय जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास से चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास ने भी उन्हें माला पहनाकर दुलार किया। बता दे कि इस बार भाजपा की ओर से एक बार फिर मौजूदा सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को टिकट दिया गया है। वह लगातार पिछले दो बार लोकसभा चुनाव में जीतते आए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button