महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क नवीन गैस कनेक्शन के पत्र सौपे
महिलाओं में आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा का अनुभव विस्तार लेगा : विधायक अतुल भंसाली
जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग की महिलाओं के हित में उज्जवला योजना के विस्तार का लाभ जोधपुर शहर की निर्धन महिलाओं को भी मिलना शुरू हो गया है। आज देव भारत गैस एजेन्सी द्वारा उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क नवीन गैस कनेक्शन के पत्र सौपे गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग की भारतीय नारी अपने रसोई घर में निरन्तर धूंऐ और वैकल्पिक कार्बन आदि की समस्याओें से ग्रसित रहती थी। ऐसे में उन्हे प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना से शुद्ध, सुरक्षित एलपीजे गैस कनेक्शन मिलने से उन्हे दमघोंटू धूऐ से मुक्ति मिलेगी और वे भी समाज की मुख्य धारा के समान एक साफ सुथरी रसोई का अनुभव कर सकेगी। भंसाली ने कहा कि इससे इन महिलओं में आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा का अनुभव विस्तार लेगा। इस अवसर पर देव गैस एजेन्सी के निदेशक दुष्यन्त सिंह, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र राज सिंघवी, राजेश सिंह कच्छावाह, आदित्य, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।