नूरानी बालिका स्कूल मदरसा के बच्चों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया
— छठां तालिमी जलसा एहतराम के साथ मनाया गया
जोधपुर। छठां तालिमी जलसा आखालिया चौराया बरकतुल्ला कॉलोनी स्थित नूरानी मदरसा में एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान बेहतरीन तालिम हासिल करने वाले बच्चों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।
नूरानी मदरसा तुल बिनात एज्युकेशन सोसाइटी के सचिव मोहम्मद हारुन ने जानकारी देते हुए बताया कि जलसा के मुख्यवक्ता मुफ्ती खालिद अय्यूब ने समाज में शिक्षा को अनिवार्य बताया और घर—घर में शिक्षा जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाये। साथ ही समाज के बच्चों को बेहतरीन तालिम दिलाए। ताकि वे अपने समाज व देश का नाम रोशन कर सके। दूनिया में बेहतरीन मुकाम हासिल सके। इस दौरान नूरानी बालिका स्कूल में बेहतरीन तालिम हासिल करने वाले बच्चों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया। वहीं मोईन अशरफी द्वारा छठां तालिमी जलसा के दौरान देश में आपसी भाईचारगी व एकजुटता के साथ मिलकर रहने, देश प्रेम व अमनो-शांति की दुआओं के साथ हर बीमारी से निजात के लिए दुआएँ भी की गई।
इस दौरान मोलाना कासिम कादरी, मोलाना मोहसिन रजा, मोलाना हासिम रजा, हाफिज जावेद साहब, हाफिज असलम, हसन अत्तारी,करी बिलाल, नईमूदीनव अहमद खान, फकीर मोहम्मद, फारुक साहब, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद सदीक, हारुन अब्बासी, रुस्तम अब्बासी, सईद सेफी, मोहम्मद आजम, इंसाफ पेंटर, गुलाम मोहम्मद, साजिद खान सहित कई लोगों ने प्रोग्राम में शिरकत की है।