समाज की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी : राजेन्द्र सोलंकी

अब्बासी समाज के जिलाध्यक्ष रियाज खान के जन्मदिन पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जोधपुर। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष रियाज खान मुल्लाजी के जन्मदिन के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 36 कौम के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

मीडिया प्रभारी जी.एम. खान ने जानकारी देते हुए बताया की समाजसेवी व अब्बासी समाज के जोधपुर के जिलाध्यक्ष रियाज खान मुल्लाजी के जन्मदिन के अवसर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सोलंकी पूर्व पशुपालन बोर्ड मंत्री व पूर्व जेडीए चैयरमैन, विशिष्ठ अतिथि मनीषा पंवार पूर्व शहर विधायक, अति विशिष्ठ अतिथि करीम जॉनी, उपमहापौर नगर निगम उत्तर व सलीम खान जिलाध्यक्ष, पार्षद इरफान बेली, पार्षद इसरान जागीदार, उस्ताद हमीम बक्ष, मुन्ना मकरानी पाली सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

इस दौरान राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है तभी समाज आगे बढ़ेगा। वहीं मनीषा पंवार ने कहा कि समाज में शिक्षा की जागृति के लिए बेटियों को अधिकाधिक शिक्षित करें। ताकि समाज व देश की तरक्की हो। वहीं जन्मदिन के अवसर 51 किलो की माला पहनाकर अब्बासी समाज जोधपुर के जिलाध्यक्ष रियाज खान मुल्लाजी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। वहीं केक काटकर के बधाई दी गई।

स्नेह मिलन समारोह के दौरान 36 कौम के लोगों ने शिरकत की। बेगम शमीम अब्बासी द्वारा जररूतमंद बच्चों को खाने पैकेट व मिठाई वितरित की। उन्होंने बताया की इस कार्य हमें बहुत सकुनु मिलता है। समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं इस दौरान समीम अब्बासी, रियाज खान मुल्लाजी, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, मेहबूब खान भुरा भाई, रशीद खान अब्बासी, सलीम खान गंगाणी, मोहम्मद आशिक खान मुन्ना, शाहीद खान, आमीन खान वेलिम, हैदर भाई जीम वाले, अय्युब खान चैम्पियन, डॉ. इमरान, इकबाल बैण्ड बॉक्स, फिरोज फेम, गुफरान गौरी, शाकीर पार्षद, जाफरान पार्षद, रमजान कोहिनूर बैण्ड, इकसार, साजिद भाई राशन वाले, नासिर भाई मास्टर बैण्ड, अमजद भाई, आमीना बानों, रूबीना खान, गुड्डी खान, मेहरूनिशा सिलावट, जायदा आपा, पारों आपा, मुराद अली सिन्धी, शहजाद एमएल सुल्तान खान, राजा टेलर, गोविन्द सुन्दर बैण्ड, मुन्ना भाई मुन्ना दरबार बैण्ड, रहीम सिलावट, खतीक सिलावट, अय्युब लौहार, युनूस खान, इकबाल नदीम पार्षद, अलीशा खान, पार्षद जावेद, मुस्तफा खान, आसिफ खान सिंधी, रहीम सिलावट, अब्दुल जब्बार, रसूलबक्ष, सराज खान सहित कई गणमान्य लोग व समाजसेवी मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button