जोधपुर शहर की जलापुर्ति 15 फरवरी को बन्द रहेगी

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी

जोधपुर। ग्रीष्मकाल में प्रस्तावित इंदिरा गांधी नहरबंदी के लिए जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 15 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी।   

अधीक्षण अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चैपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 15 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 16 फरवरी को तथा 16 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति दिनांक 17 फरवरी को की जावेगी।

उन्होने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में दिनांक 15 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में दिनांक 16 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 17 फरवरी को एवं दिनांक 17 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 18 फरवरी को होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button